बांसी में धरना देते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बांसी में भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
बांसी। भारतीय किसान यूनियन ने विभिन्न मांगों के समर्थन मंगलवार को बांसी तहसील परिसर में धरना दिया। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी ने कहा कि हमारे ज्ञापन में शामिल समस्याओं का निस्तारण काफी समय से लंबित है। इससे जनहित प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि धान खरीद के लिए क्रय समितियों को सक्रिय किया जाए और किसानों का ही धान खरीदा जाए। कहा कि मांगे पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। धरना से यदि बात न बनी तो आंदोलन पंचायत व महापंचायत तक पहुंचेगा।
इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता कपिलदेव राय, मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत दुबे, अशर्फी नाथ, जगन्नाथ मौर्य, ज्ञानदास, रंजीत कुमार, रहमत अली, रामविलास चौधरी, मुन्नीलाल, अबूस, राजेश कुमार, अनिल आदि मौजूद रहे।