फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान समस्याओं पर भाकियू ने की पंचायत

Wed, 15 Jun 2016 12:26 AM IST
Siddharth Nagar 
विज्ञापन
विज्ञापन
 भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को इटवा तहसील परिसर में क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं को लेकर पंचायत लगाई। समस्याओं पर चर्चा करते हुए समाधान की रुपरेखा तैयार की।
विज्ञापन


पंचायत को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि तहसील प्रशासन व लेखपालों की उदासीनता के कारण क्षेत्र में जमीनी विवाद बढ़ता जा रहा है। शिकायत के बाद भी समय से निस्तारण न होने पर कई बार मारपीट की नौबत भी आ चुकी है। जिम्मेदारों की उदासीन रवैए से किसानों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों के कई मामले वर्षों से चल रहे हैं, मगर जिम्मेदार निस्तारण को लेकर गंभीर नहीं है। इटवा ब्लाक अध्यक्ष अब्दुल रहीम ने कहा कि किसानों के धान के बीज डालने का समय चल रहा है, मगर क्षेत्र की नहरें सूखी पड़ी हैं। प्रशासन किसानों की समस्याओं को लेकर के प्रति उदासीन है। 
विज्ञापन


दिए गए मांग पत्र में स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करने, गन्ना किसानों ंका बकाया भुगतान करने, पात्र गृहस्थी सूची में सुधार करने, झकहिया में जमीन मालिक को कब्जा दिलाने, मैनभरिया में खड़ंजा पर बन रहे मकान को रोकने, इटवा-बढया मार्ग की बदहाली से निजात दिलाने सहित 17 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम इटवा को सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान हाजी शरीफ  हसन, अब्दुल रहीम, मो.मुनीफ खान, सुखदेव सिंह वर्मा, सौरभ, जगमाती, कंचन देई आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें