फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित कटौती से उपभोक्ता परेशान

Wed, 15 Jun 2016 12:07 AM IST
Siddharth Nagar
विज्ञापन
बिजली
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर के विकासखंड लोटन क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में अघोषित विद्युत कटौती से परेशान हैं। विभाग की ओर से कोई शेड्यूूल निर्धारित न होने से जहां उपभोक्ता  हलकान हैं।
विज्ञापन

बिजली विभाग के मनमाने रवैए से उपभोक्ताओं में असंतोष बढ़ रहा है। जिन उपभोक्ताओं के घर में मीटर लगा है उनको तो मीटर चलने के बाद ही बिल देना है, लेकिन 15 वर्ष पूर्व कनेक्शन लेने वाले जिन उपभोक्ताओं के घर मीटर नहीं लगाया गया था, उन्हें बिना बिजली जलाए ही 250 रुपये का तय बिल हर माह देना पड़ रहा है।

क्षेत्र के महबूब खां, प्रेमचंद मोदनवाल, अमरनाथ जायसवाल, लल्लू शुक्ला, मनबोध शुक्ल, सागर जायसवाल, जनार्दन मौर्या, केशव राजभर आदि का कहना है कि विभाग की ओर से कोई शेड्यूल न होने से लोटन क्षेत्र में न तो दिन में सही ढंग से बिजली मिल रही है और न रात में ही। रात में दस बजे बिजली का दर्शन होता भी है तो कुछ समय के बाद फाल्ट बता कर उसे भी बंद कर देते हैं। ग्राम प्रधान नेतवर मो. इद्रीश का कहना है कि हर माह विभाग बिल का पैसा जमा करा लेता है, लेकिन बिजली आएगी या नहीं यह गारंटी क्यों नहीं लेता। गर्मी से घर में बहू-बेटियों, बच्चों की हालत खराब है।
विज्ञापन


वहीं भाजपा नेता रामनिवास यादव का कहना है कि विद्युत आपूर्ति को लेकर कई बार विभागीय अफसरों से गुहार लगाई गई, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। अगर सुधार नहीं हुआ तो मजबूरन आंदोलन को बाध्य होंगे। इस संबंध में विद्युत विभाग के एसडीओ अखिलेश्वर प्रसाद का कहना है कि तेज आंधी आने, पोल गिरने व चनरैया फीडर पर ओवरलोड होने से फाल्ट होता रहता है। इससे ठीक ढंग से सप्लाई नहीं हो पाती है। कटौती सीधे वाराणसी से होती है। स्थानीय स्तर पर कोई कटौती नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें