फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में भाजपा कार्यकर्ता लगाएं चौपाल्र

Wed, 13 Apr 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बैठक लेते डीएम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा जिला इकाई की बैठक बुधवार को किसान इंटर कालेज सकतपुर सनई में की गई। अंबेडकर जयंती पर होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार किया गया। ग्राम पंचायतों में कार्यकर्ताओं को चौपाल लगाने के लिए कहा गया। 
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर ने कहा कि डा. अंबेडकर जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। मंडलवार प्रभारी नियुक्त किए गए है। 15 से 24 अप्रैल तक कार्यकर्ता सभी ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाएंगे। संबंधित पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है।
ये ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री के सुविचारों व केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारियां देंगे। कार्यक्रम को सांसद जगदंबिका पाल, विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान बृजबिहारी मिश्र, राघवेंद्र सिंह, राधारमण त्रिपाठी, डा. सतीश दुबे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, सरोज शुक्ला, अजय सिंह, कन्हैया पासवान, विरेंद्र राव, गोविंद माधव, देवेंद्र मिश्र, अरविंद उपाध्याय, अजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें