फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदयात्रा में कांग्रेस लाओ का नारा बुलंद हुआ

Wed, 13 Apr 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शाहपुर स्थित अंबेडकर पार्क में माल्यापर्ण कर पदयात्रा निकाली गई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पदयात्रा निकाली। शाहपुर स्थित अंबेडकर पार्क से शुरू हुई पदयात्रा पूरे नगर में भ्रमण के बाद तहसील परिसर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। कांग्रेसियों ने देश व प्रदेश की बेहतरी के लिए कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयोजक डॉ. बख्तियार उस्मानी व सच्चिदानंद पांडेय के नेतृत्व में निकली पदयात्रा में कार्यकर्ता नगर के तेलियाना मोहल्ला, रोडवेज, मंदिर चौराहा होते हुए तहसील परिसर में करीब 2 बजे पहुंचे।
सभा में मुख्य अतिथि सच्च्दिानंद पांडेय ने कहा कि कांग्रेस ने देश को बेहतर संविधान, सूचना का अधिकार, भोजन का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, मनरेगा, इंदिरा आवास, विधवा पेंशन, मध्याह्न भोजन, किसान क्रेडिट कार्ड सहित तमाम योजनाएं बनाकर देश को लाभ दिया है।
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार की ही योजनाओं का शिलान्यास कर भाजपा की केंद्र सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है, जबकि मौजूदा केंद्र सरकार पूरी तरह से जनविरोधी कार्यों में लिप्त है। दो वर्ष में ही जनता मोदी सरकार से ऊब चुकी है।
डॉ. बख्तियार उस्मानी ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश को तरक्की के उच्च शिखर पर पहुंचाया था। कांग्रेस के शासन काल में समाज का हर तबका अपने को सुरक्षित व खुशहाल महसूस करता था, जबकि इस सरकार में नौजवान, व्यापारी, किसान, छात्र सहित समाज का हर वर्ग परेशान है।
नायब तहसीलदार शिरीश त्रिपाठी को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया। सिलोखरा चौराहे से लेकर बेंवा चैराहे तक कांग्रेसी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी व प्रदेश सचिव काजी सुहेल अहमद के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली।
करीब 8 किमी. की यात्रा तय करने के बाद लोग बेंवा चौराहे पर पहुंचे। यहां भी जनसभा का आयोजन हुआ। जनसभा की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गुप्ता ने किया। इस दौरान फैजान अहमद, अब्दुल्लाह, फरहान अहमद, मोलहू गौतम, पुरुषोत्तम पांडेय, मकबूल, जाहिद, फरीद अब्बासी, महबूब, शफीक चौधरी, अब्दुल अहद, डॉ. अरशद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें