फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए घर-घर धन संग्रह करेगी भाजपा और आरएसएस

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए घर-घर धन संग्रह करेगी भाजपा और आरएसएस
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर में भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के साथ मिलकर धन इकट्ठा करने का एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने जा रही है। यह महत्वाकांक्षी अभियान 15 से शुरू होकर 30 जनवरी तक चलेगा। ये बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डुमरियागंज ब्लॉक के समन्वय बैठक में मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक सुजीत ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए ब्लॉक की 2.29 लाख आबादी में धर्म विशेष के 30 प्रतिशत लोगों को छोड़कर सभी हिंदू परिवारों में जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। हर एक व्यक्ति से राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग स्वरूप धन संग्रह करना है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र मणि त्रिपाठी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय पांडेय, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक अग्रहरि, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य संजय सिंह, भारत भारी मंडल अध्यक्ष उदय शंकर श्रीवास्तव, भवानीगंज मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौधरी, डुमरियागंज मंडल अध्यक्ष रमेश पांडेय के साथ महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मोनी पांडेय, अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री दयाशंकर गौतम, डुमरियागंज ब्लॉक के पंचायत चुनाव के संयोजक वासुदेवधर दुबे आदि ने बैठक को संबोधित किया। वक्ताओं ने राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण, दिल्ली जन जागरण अभियान और धन संग्रह करने की रणनीति पर विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर राजेश गौतम, अभय राम पांडेय, जिला महामंत्री मधुसूदन अग्रहरि, रमेश सोनी, दीपू तिवारी, सभाजीत, कन्हैया गुप्ता, अजय अग्रहरि, श्यामसुंदर अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें