फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पीडीए के अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा

Tue, 09 Jun 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने सोमवार को कहा कि भाजपा सरकार युवाओं, किसानों और पीडीए समाज के हितों की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा ने 10 वर्षों के शासनकाल में 22 भर्ती परीक्षाएं रद्द कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) आरक्षण घोटाला हुआ है और सरकारी नौकरियों में 11,514 से अधिक आरक्षित पदों का हनन किया गया है। उन्होंने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में पिछड़ा वर्ग आयोग ने भी माना कि आरक्षण नियमों का सही पालन नहीं हुआ। साथ ही इलाहाबाद उच्च न्यायालय की ओर से प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय देने के निर्देश के बावजूद सरकार ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।
उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा प्रदत्त संविधान देश का आधार है और आरक्षण सामाजिक बराबरी का महत्वपूर्ण औजार है। भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में संविधान प्रदत्त आरक्षण के अधिकार को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश सचिव अजय चौधरी, राम मिलन भारती, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, विजय चौधरी, रुखसार बानो आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें