फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घर में घुसकर मारने-पीटने का आरोप

Tue, 09 Jun 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में कुलदीप यादव (13) के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी के साथ हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सिरसिया गांव निवासी प्रदीप यादव ने डुमरियागंज थाने में दी गई तहरीर में बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे उनके भाई कुलदीप यादव का गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया। और वह अपने घर लौट आए। आरोप है कि कुछ देर बाद कई लोग लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी लेकर उनके घर पहुंचे आैर कुलदीप की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज सत्यदेव ने बताया कि जानकारी नहीं है। पता करवाता हूं। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें