फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भाजपा ने दीपक को साैंपी कमान

Sat, 28 Feb 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने वर्तमान जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्य को जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। पिछड़े वर्ग से आने वाले दीपक मौर्या ने इससे पहले जिला कमेटी में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। उनके अध्यक्ष बनाए जाने पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव व विधायक प्रतिनिधि सत्यप्रकाश राही समेत विभिन्न पदाधिकारियों ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार रात प्रदेश के अन्य जिलों के साथ ही सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष की घोषणा की। उन्होंने दीपक मौर्य को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। दीपक मौर्य इससे पहले वह पार्टी में नगर अध्यक्ष और तीन बार जिला महामंत्री रह चुके हैं। जिला महामंत्री विपिन सिंह, जिला मंत्री फतेबहादुर सिंह, अजय उपाध्याय, सच्चिदानंद चौबे ने बधाई देते हुए हर्ष जताया है। वहीं शुक्रवार को निवर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को पार्टी का पटका पहनाकर अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें