फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विवाद के बाद लौटा दूल्हा, रचाई शादी

Sat, 28 Feb 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। लोटन पुलिस की पहल पर कस्बे में दो दिन पूर्व बिना शादी के लौटे दूल्हे ने शुक्रवार को शादी कर दुल्हन को साथ ले आया।
विज्ञापन

बता दें कि, लोटन कस्बे में दो दिन पूर्व आयोजित विवाह समारोह उस समय विवाद का कारण बन गया, जब बरात पक्ष के कुछ लोग आपस में ही उलझ पड़े। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और माहौल तनावपूर्ण हो उठा, जिससे बिना ब्याह किए दूल्हा बारात लेकर लौट गया। मामले की जानकारी जब पुलिस को हुई तो एसओ दिनेश कुमार सरोज ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया और फिर शादी करके लड़की की विदाई के लिए दोनों पक्ष राजी हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को फिर से लड़की के दरवाजे पर बरात आई और शादी की रस्में पूरी कर दूल्हा दूल्हन को विदा कराकर साथ ले गया। पुलिस की इस पहल की पहल पर रिश्ता टूटने से बच गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें