फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सभासदों ने धरना दिया

Mon, 04 Apr 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन करते डाक कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगरपालिका परिषद बांसी के भाजपा सभासदों ने आठ सूत्रीय मांग को लेकर नगरपालिका कार्यालय के मुख्य गेट पर सोमवार को धरना दिया। एसडीएम योगानंद पांडेय के 45 दिन के अंदर सभी समस्याओं का समाधान किए जाने के आश्वासन पर धरने को समाप्त किया। 
विज्ञापन

धरने में भाजपा जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर ने कहा कि पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोल बाला है। ऐसे में बांसी नगर पालिका अछूता कैसे रह सकता है। उन्होंने कहा कि सपा नेताओं ने भ्रष्टाचार में कौन आगे है। इसके लिए होड़ मची हुई है और इसको भाजपा के कार्यकर्ता जनता के साथ हो रहे अंधेरगर्दी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। 
पूर्व जिलाध्यक्ष परमात्मा प्रसाद पांडेय ने कहा कि नगरपालिका में जनता से चुने हुए प्रतिनिधि बैठे हुए हैं। बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के लिए जनता के बीच इन्हें जवाब देना पड़ेगा। पूर्व नपाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नगरपालिका के विकास कार्यों में पारदर्शिता नहीं है।
विज्ञापन

पूरा तंत्र भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। धरने को ईश्वर चंद्र दुबे, राजेश सोनी, बृजराज त्रिपाठी, ध्रुवचंद्र जायसवाल, संतराम आजाद ने भी संबोधित किया। इसके बाद धरनारत सभासद मंगल चौरसिया व संजय रावत ने नगर पालिका में हुए विकास कार्यों की जांच, सभासद, नगर पालिका कर्मचारियों, भाई-भतीजा व परिजनों का रजिस्ट्रेशन निरस्त करने सहित आठ सूत्री मांग पत्र राज्यपाल को संबोधित एसडीएम बांसी को सौंपा।
कमेटी गठित कर 45 दिन के अंदर सभी मांगों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने के एसडीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। इस दौरान मनोज बाबा, सुभाष मिश्रा, प्रभाकर राय, रामशरन मौर्या, बृजमोहन मोदनवाल, जितेंद्र श्रीवास्तव, ऋषि श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, सिद्धार्थ सिंह, बैजनाथ मौर्या, सूर्यभान, जगजीवन गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें