खेसरहा थाना का सोमवार को एएसपी मंशाराम गौतम ने निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। अभिलेखों की गहनता से निरीक्षण कर असलहों के रखरखाव व उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
एएसपी ने थाने पर उपलब्ध शस्त्र 9 एमएम पिस्टल, ग्लाक पिस्टल, एके 47 राइफल, 5.56 एमएम इन्सास, .303 राइफल, एसएलआर, एंटी रायट गन, टीयर गैस गन, प्रोजेक्टर मिनी फ्लेयर, 12 बोर पंप एक्शन गन की पुलिस कर्मियों से पूछा तथा उसे खोलना-जोड़ना, फायर करना, रुकावटों को दूर करने का प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण के बाद अपर पुलिस अधीक्षक मंशाराम गौतम ने स्टाफ से असलहों के खोलने व जोड़ने की परीक्षा भी लिया। इसके बाद उन्होंने टीयर गैस गन, एंटी राइट गन, मिनि प्रोजेक्टर फ्लेयर व कारतूस के उपयोग व उसके म्यूनीशनों ग्रेनेड, सिंगल ग्रेनेड, स्टन ग्रेनेड, टीयर गैस सेल को फायर करना, उसके प्रभाव तथा इनके उपयोग से पूर्व किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए आदि की जानकारी विस्तृत रूप से दिया।
इस दौरान एसओ सुरेंद्र कुमार शर्मा, एसआई विकास सिंह, एएसआई रमेश कुमार के अलावा वकील यादव, जनार्दन, प्रभाकर राव, रहमान, उमेश कुमार और चंद्रशेखर यादव आदि मौजूद रहे।