फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खड़ी ट्रॉली में बाइक सवार ने मारी टक्कर, दो जख्मी

Sat, 16 Nov 2024 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के परसोहिया नानकार गांव के पास खड़ी ट्राली के पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनो युवक को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उपचार कर एक युवक को जिला मुख्यालय माधव प्रसाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र धनौरा मुस्ताकम निवासी रवि(22) पुत्र हरिराम और सोहित (21) राजिंद्र शनिवार को बाइक लेकर शोहरतगढ़ किसी कार्य से आया था। शाम साढ़े छह बजे घर लौट रहे थे। जैसे ही परसोहिया नानकार गांव के पहुंचे, तभी एक सड़क के किनारे खड़ी ट्राली के पीछे से टक्कर मार दी। जिससे रवि और सोहित घायल हो गया। स्थानीय लोग शोहरतगढ़ सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया। जहां चिकित्सक रवि व सोहित का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार रवि की हालत गम्भीर होने की वजह से जिला मुख्यालय माधव प्रसाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया, और सोहित का इलाज कर घर भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पीड़ित के तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें