-बेंवा, उतरौला, गोंडा होते हुए लखनऊ भेजे गए वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। कार्तिक पूर्णिमा के चलते अयोध्या जाने वाले वाहनों को बेंवा, उतरौला, गोंडा होते हुए लखनऊ भेजा गया। रूट डायवर्जन को लेकर पुलिस के चलते शुक्रवार को कहीं जाम की स्थिति नहीं होने पाई और वाहनों को आसानी से गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिले में बृहस्पतिवार की देर शाम से ही रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया था, जिसके तहत बस्ती, गोरखपुर, संतकबीरनगर से अयोध्या होते हुए लखनऊ की तरफ जाने वाले सभी वाहनों को मेंहदावल, बांसी, डुमरियागंज, बैदोला वाया बेंवा, उतरौला, गोंडा होते हुए लखनऊ के लिए भेजा गया। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। इस संबंध में सीओ सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर रूट डायवर्जन किया गया, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो।