फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Sun, 28 Apr 2024 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्हिया क्षेत्र के मुडिला गांव के पास हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

उसका बाजार। चिल्हिया थाना क्षेत्र के मुडिला गांव के पास रविवार दोपहर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बाइक सवार पेट से टकरा गए। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।

उसका थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के राजेंद्रनगर वार्ड निवासी बलराम यादव (35) और अजय यादव (32) बाइक से चिल्हिया थाना क्षेत्र के बरगदही में नव विवाहिता भतीजी व चचेरी बहन के घर चौथ लेकर जा रहे थे। अभी वह क्षेत्र के मुडिला गांव के पास मोड़ पर पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दोनों जख्मी हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक जैसराम यादव की पुत्री संजू यादव की शादी 18 अप्रैल को बरगदही निवासी मनोज यादव से हुई है।
विज्ञापन

25 अप्रैल को वह विदा होकर अपने ससुराल गई। हिंदू रीति रिवाज के अनुसार विदाई के चार दिन में बेटी के ससुराल चौथ पहुंचाना होता है। रविवार को अजय, बलराम बाइक से व अन्य पट्टीदार दूसरे साधन से लेकर जैसराम बरगदही के लिए निकले थे। अभी वह मुडिला के पास पहुंचे थे कि अजय व बलराम की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें इन दोनों को गंभीर चोट आई। पीछे से अन्य लोग भी वहां पहुंच गए और इन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ चिल्हिया अमित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम गई थी, लेकिन जिला अस्पताल लेकर चले गए, जहां दोनों की मौत हो गई। तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें