फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भोलेनाथ का हुआ जलाभिषेक, हर-हर महादेव की रही गूंज

विज्ञापन
नगर पंचायत चेयरमैन उमा अग्रवाल अपने पति संग डोई नदी के पास शिव मंदिर में रूद्राभिषेक करते हुए। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सावन के दूसरे सोमवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। भोर से ही भगवान शिव का जलाभिषेक करने में श्रद्धालु जुट गए। साथ ही मंदिरों के हर-हर महादेव, जय श्री महाकाल का जयघोष गूंजा।
वहीं, खुश और कष्ट निवारण के लिए लोगों ने रुद्राभिषेक भी करवाए। कई लोगों ने भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखे। धेंसा के जोगिया कोतवाली महदेवा नानकार स्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्वयंभू बाबा पल्टननाथ शिव मंदिर में सुबह तीन बजे से हर -हर महादेव का जयकारा गूंजने लगा। श्रद्धालुओं ने उल्लास के साथ जलाभिषेक व पूजा अर्चना की पकड़ी बाजार में सावन भगवान भोलेशंकर को बेलपत्र जल चढ़ाकर पूजा अर्चना की गई। इस दौरान भोले शंकर के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। पकड़ी, बुढनईया, मधवापुर,जखौलिया, धनगढिया मस्जिदिया, पिपरी मेहनौली, हतवा, बभनी बाजार, भटमला, बैजनथा, टडिया आदि जगहों पर मंदिर में भक्तों ने भगवान भोलेशंकर का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

डीजे की धुन पर नाचते गाते शिवभक्तों ने किया जलाभिषे: इटवा। तहसील क्षेत्र के शिव मंदिर कटेश्वरनाथ में शिवभक्तों ने डीजे की धुन पर नाचते गाते जलाभिषेक किया। जलाभिषेक सोमवार दोपहर बाद तक जारी रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार शाम से ही कांवडियों की टोली निकल पड़ी थी। यह टोली गांवों से चलकर शाहपुर स्थित राप्ती नदी के तट पर जल भरा और पैदल 15 किमी दूर कटेश्वरनाथ स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए रवाना हो गए । इस दौरान पुजारी पंकज गिरी, मंगल गिरी, प्रिंस मिश्र, हरिनारायण उपाध्याय, कृष्णा मिश्र, आकाश मिश्र, आशीष मिश्र, गब्बर गौतम, बेचू , कमल द्विवेदी , मयाराम भारती आदि मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने बऊरहवा बाबा मंदिर पर जलाभिषेक किया। इस अवसर पर प्रधान विजय तिवारी, विजय प्रजापति, सोमनाथ प्रजापति, रंगीलाल सोनी, विनय त्रिपाठी, राम उग्रह अग्रहरि, धर्मेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भोलेनाथ के जयकारे से गूंजा डुमरियागंज क्षेत्र : डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर और शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कांवड़ियों द्वारा लगाए गए भोलेनाथ के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। श्रद्धालु राप्ती नदी से जल भरकर हल्लौर - भट्गवा स्थित प्राचीन बाबा सिद्धेश्वरनाथ शिव मंदिर पर तथा भानपुरानी स्थित बाबा भुनेश्वरनाथ मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर देईंपार बैदौला चौराहा स्थित शिव मंदिर, बेंवा चौराहा, शाहपुर आदि स्थानों पर जलाभिषेक के लिए पहुंचते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें