फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छत से गिरकर भारतभारी के युवक की दिल्ली में मौत

Tue, 19 Sep 2023 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भारतभारी निवासी प्रदीप गौड़ (35) की दिल्ली में छत से गिरकर शनिवार की रात मौत हो गई। अभी एक हफ्ते पहले प्रदीप दिल्ली में काम करने गया था। गांव के कुछ और लड़के साथ में काम कर रहे थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात दिल्ली में सब लोग खाना खाकर छत पर सो गए थे। शनिवार की सुबह जब लोगों ने छत पर प्रदीप को नहीं देखा तो खोजना शुरू किया लोगों ने देखा कि प्रदीप गिरकर गली में पड़ा हुआ है और मौके पर ही मौत हो चुकी है। गांव के लोगों ने घर पर फोन से सूचना दी सूचना मिलते ही गांव पर कोहराम मच गया।
सोमवार की सुबह प्रदीप की लाश पैतृक निवास भारत भारी पहुंची है। लाश के गांव में पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया। मृतक प्रदीप तीन बच्चों का पिता है। इस संबंध में डुमरियागंज थानाध्यक्ष मुकेश राय ने बताया की घटना की उन्हें कोई सूचना नहीं नहीं है, तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें