फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी धरने पर डटे रहे भकियू कार्यकर्ता

Sun, 22 May 2016 11:20 PM IST
siddhartnagar
विज्ञापन
‌‌‌‌विरोध - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में  भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ता अपनी मंागों के समर्थन में तीसरे दिन रविवार को भी विकास भवन परिसर में धरना जारी रखा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जन समस्याओं के निस्तारण को लेकर हुंकार भरी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी ने कहा मांगों का निस्तारण न होने तक धरना जारी रहेगा। कई ग्राम पंचायतों में इंदिरा आवास की लाभार्थी से प्रधान धन उगाही कर रहे हैं। आवास आवंटन में भी अनियमितता बरती जा रही है। खेसरहा थाना के एक मामले में कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पीड़िता पर समझौता करने का दबाव बना रही है। पंजीकृत मनरेगा श्रमिकों के लिए रोजगार दिवस सृजित किया जाए। विभाग के कुछ कर्मचारी सृजन के लिए धनउगाही में लगे हुए हैं। राशनकार्ड बनाने में विभाग मनमानी कर रहा है। नाम काटने से लेकर जोड़ने के लिए खुलेआम पैसा लिया जा रहा है। सभी मामलों की जांच कराकर कार्रवाई किया जाना चाहिए। इस दौरान नंदराम यादव, पंकज वर्मा, सुनीता यादव, सोनमती, फूलमती, मंहगू लोधी, चनरावती, संगीता, शीतल पाल, विपत पाल, रामअचल लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें