फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू (लोकशक्ति) ने आंदोलन की चेतावनी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू (लोकशक्ति) ने आंदोलन की चेतावनी दी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के प्रदेश महासचिव ईश्वरी प्रसाद मिश्रा की अगुवाई में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को सात सूत्रीय मांगपत्र शोहरतगढ़ तहसीलदार धर्मवीर भारती को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए अपनी आवाज बुलंद कर मांगे पूरी न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
ईश्वर प्रसाद मिश्रा ने मांग की कि सभी गांवों में बनवाए गए शौचालय, पशुशेड, प्रधानमंत्री आवास व मनरेगा की भी जांच कराई जाए। उनमें जो दोषी पाए जाए, उनके विरुद्ध कार्रवाई करवाई जाए। उन्होंने कहा कि प्राइमरी व जूनियर स्कूलों पठन-पाठन की स्थिति लचर है। सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए मरीजों के लिए कोई सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील में किसानों तको नकल बनवाने के लिए रकम की उगाही की जा रही रही है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण कुमार, जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नूरजहां, जिला उपाध्यक्ष शिवलाल यादव, इरशाद अहमद, झिनकी देवी, भूलन, सुखारी, राममिलन यादव, रामलखन गुप्ता लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें