फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बार-बेंच के बेहतर समन्वय से मिलेगा त्वरित व निष्पक्ष न्याय

Sat, 18 Jul 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज तहसील सभागार में शुक्रवार को नवनियुक्त तहसीलदार अजय कुमार मौर्य और तहसील के अधिवक्ताओं के बीच परिचयात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर वादकारियों को त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी न्याय उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

तहसीलदार अजय कुमार मौर्य ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप न्यायिक कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक वादकारी को समयबद्ध और निष्पक्ष न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने अधिवक्ताओं से न्यायिक कार्यों में सकारात्मक सहयोग की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि सभी मामलों का निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से निस्तारण कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें