फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईश्वर पर विश्वास करें, नहीं रुकेगा कोई कार्य: पं. राजेंद्र

विज्ञापन
बिस्कोहर के झुड़िया में श्रीमद भागवत कथा सुनाते पंडित राजेन्द्र प्रसाद मिश्र। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिस्कोहर। ग्राम पंचायत झुड़िया में चल रही मां दुर्गा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व श्रीमद्भागवत में कथा व्यास पं. राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और रासलीला का वर्णन किया। उन्होंने पूतना वध, यशोदा मां के साथ बालपन की शरारतें, गो प्रेम, कालिया नाग मर्दन, माखन चोरी और गोपियों के प्रसंग जैसे कई प्रसंगों का वर्णन किया।
कहा कि ईश्वर पर पूरा भरोसा करिए कि अगर तुम ईश्वर के प्रति समर्पित रहेंगे तो वह आपके किसी भी कार्य को रुकने नहीं देंगे। सबसे बड़ी समस्या यह है कि कभी हमें विश्वास होता है तो कभी नहीं। विश्वास में सबसे बड़ी बात यह है कि जो भी कुछ जीवन में घटित होता है, अर्थात अच्छा या बुरा।
विज्ञापन

एक बात अवश्य समझ लें कि भगवान ने आपके लिए अच्छा ही किया है, बुरा नहीं। भगवान के भक्त कभी किसी से शिकायत नहीं करते। इस अवसर पर हीरालाल मौर्या, कैलाश देवी, श्याम सुंदर, बलराम, इंद्रजीत आदि श्रोता मौजूद रहे।
विज्ञापन

कृष्ण विवाह का मंचन देख भावविभोर हुए श्रद्धालु : सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ क्षेत्र के खैरा बाजार गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण विवाह का मंचन किया गया। इसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विवाह का मंचन कर लोगों का मन मोह लिया।
कथा वाचक पंडित सर्वजीत मिश्र ने कथा में बताया कि श्रीकृष्ण ने रुक्मिणी से विवाह कर मानवता को दर्शाया है। मनुष्य अकेले गृहस्थी नहीं चला सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें