फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 2017 से पहले प्रदेश में थे माफिया, महिलाओं की नहीं थी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भाजपा की प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर लोकभवन लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अंबेडकर सभागार में देखा गया। नवनिर्माण के नौ वर्ष कार्यक्रम में विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि 2017 में भाजपा की सरकार आई और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने। वह लगातार काम कर रहे हैं। 2017 से पहले प्रदेश में माफिया थे। महिलाओं की सुरक्षा नहीं थी। बिजली की व्यवस्था नहीं थी। आज 18-24 घंटे बिजली मिल रही है। कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है।
विज्ञापन

विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख तक की इलाज की निशुल्क सुविधा दी जा रही है। डीबीटी के माध्यम से योजनाओं का लाभ सीधे बैंक खाते में प्रेषित किया जा रहा है। 80 करोड़ लोगों को कोविड से निशुल्क राशन दिया जा रहा है। 15 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन मिल रहा है। 24 घंटे काम करने वाले मुख्यमंत्री आपके पास है। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि जब से योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने हैं तब से प्रदेश में भय का वातावरण समाप्त हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह ने कहा कि 2017 से पहले उप्र को बीमारु प्रदेश कहा जाता था, जो उत्तम प्रदेश बन गया है। जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या ने सभी का स्वागत करते हुए सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर सभी को बधाई दिया। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डीएम शिवशरणप्पा जीएन, सीडीओ बलराम सिंह, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, डीसी मनरेगा संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें