फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय में बुधवार को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को टीका लगाया जाएगा, जिससे सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव हो सकेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश मोहन ने किया। इस अवसर पर सीएमएस डॉ. एके झा, कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. मो. नौशाद आलम एवं जिला इम्यूनाइजेशन अधिकारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
यह टीकाकरण कार्यक्रम महाविद्यालय के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के अंतर्गत संचालित किया जाएगा। विशेषज्ञों ने बताया कि एचपीवी वायरस सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है, और समय पर टीकाकरण से इस गंभीर बीमारी की प्रभावी रोकथाम की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें