फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बहन का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चार युवकों का शांतिभंग की आशंका में किया चालान
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक किशोरी का फोटो वायरल करने का विरोध करने पर आरोपियों उसके भाई को पीट दिया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपी युवकों का चालान कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत परतावल के एक वार्ड निवासी किशोरी का फोटो उसी वार्ड के ही एक युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट कर दिया था। फोटो को किशोरी के भाई ने भी देख लिया। बहन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने की जानकारी मिलने पर उसने युवक से मिलकर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने नाराज होकर अपने आधा दर्जन साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी युवकों ने मिलकर किशोरी के भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि शाम के समय जब किशोरी का भाई वार्ड के बाहर स्थित एक स्कूल के पास पहुंचा तो आरोपी युवक अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया। यहां भी किशोरी के भाई को घेरकर दोबारा मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में चार युवकों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें