नकली शराब बेचने की शिकायती की तो ग्राहक को पीटा
- जोगिया कोतवाली क्षेत्र के जोगिया देसी शराब की दुकान पर हुई मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के जोगिया पकड़ी मार्ग पर स्थित देसी शराब की दुकान पर नकली शराब बेचे जाने की शिकायत पर मुनीम ने ग्राहक को पीट दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दोनों को थाने ले आई।
क्षेत्र के जोगिया में पकड़ी मार्ग पर स्थित देसी शराब की दुकान पर एक व्यक्ति शराब लेने के लिए गया था। शराब खरीदा तो सील टूटा हुआ था और शराब गिर रहा था। इस पर ग्राहक ने असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि शराब नकली है। बताया जा रहा है कि इस पर दुकान का मुनीम भड़क गया और साथियों के साथ मिलकर पीटने लगा। मारपीट की जानकारी जोगिया कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दोनों को पकड़कर थाने ले गई। कोतवाल तहसीलदार सिंह ने बताया कि शराब की दुकान पर मारपीट हुई थी। दोनों को थाने पर लाया गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।