फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रखें ध्यान... नियम तोड़ स्नान से जा सकती है जान

Mon, 02 Mar 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। त्योहारों में बानगंगा नदी का बैराज लोगों सैर-सपाटे के लिए सबसे बेहतरीन पर्यटक स्थल है। हर त्योहार में यहां लोगों का हुजूम उमड़ता है। होली नजदीक है और इस दिन युवा नहाने के लिए पहुंचेंगे। प्रशासन ने इस पर प्रतिबंध लगा रखा है, लेकिन लोग चोरी छिपे बैराज पर नहा रहे हैं। चेतावनी बोर्ड के संकेत को दर-किनार कर अपनी जान लोग जोखिम में डालने में लगे हुए हैं। ऐसे में जरा सी लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

नौ मार्च 2023 में होली के दिन तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। प्रशासन ने बानगंगा बैराज को लेकर कई कड़े कदम उठाए हैं, लेकिन लोग नियम को दरकिनार कर नहाने के लिए पहुंच जा रहे हैं, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जा रहा है। बीते वर्षों में कई लोग इस नदी में डूब चुके हैं, तो कइयों को बानगंगा पर तैनात पुलिसकर्मियों ने गोताखोरों की मदद से बचाया भी है। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के बानगंगा के प्रांगण में सिंचाई विभाग जगह-जगह सावधानी संबंधी बोर्ड लगवा दिए हैं। प्रशासन ने बैराज पर लोगों के आने-जाने और नहाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। प्रशासन द्वारा घटना को देखते हुए प्रतिदिन पुलिस की ड्यूटी लगाई जा रही है। लेकिन बानगंगा बैराज एक पिकनिक स्पॉट के रूप में होने की वजह से लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गर्मी के मौसम में झरनों की तरह पानी गिरते हुए लोग देखकर नहाने उतर जाते हैं।
मौत जो बानगंगा में हुई : नौ मार्च 2023 को बानगंगा बैराज के स्नान करने करने गए नौ दोस्तो के साथ आए चिल्हिया थाना क्षेत्र के बड़गो निवासी अजीत सिंह (22) पुत्र अरुण सिंह, विक्की सिंह (20) पुत्र राधेश्याम सिंह और सैनुआ कोतवाली लोटन हाल मुकाम भीमापार निवासी उज्जवल त्रिपाठी (19) पुत्र देवेश मणि त्रिपाठी होली खेलने के बाद घर से निकले थे। नहाने के लिए कुछ दोस्तों के साथ शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में बानगंगा नदी में चले गए। तीनों बानगंगा नदी में नहाने लगे। इसी बीच गहरे पानी में डूब गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम की ओर से एसडीआरएफ टीम व क्षेत्रीय मछुआरों की मदद से शव निकाला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें