इटवा। विकास खंड इटवा के सिद्धार्थ स्पोर्ट स्टेडियम सिकरी में बुधवार को खेले गए क्रिकेट के एक मुकाबले में बयारा की टीम ने बिस्कोहर को हरा मैच जीत लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बयारा की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में पांच विकेट खोकर 83 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिस्कोहर की टीम दबाव में नजर आई और पूरी टीम मात्र 40 रन पर सिमट गई। इस तरह बयारा ने यह मुकाबला 43 रनों से जीत लिया। बयारा की ओर से अजीजुर्रहमान व जमाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20-20 रनों का अहम योगदान दिया।
बिस्कोहर की तरफ से इनामुल्लाह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। मैच के हीरो जमाल रहे। जिन्होंने आठ गेंदों में 20 रन की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद