फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गुमशुदा बच्चे को ढूंढकर परिजनों को सुपुर्द किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एएचटीयू थाना पुलिस ने बुधवार को गुमशुदा बालक को परिजनों को बुलाकर सुपुर्द किया गया, परिजनों की ओर से पुलिस के इस कार्य का प्रशंसा की गई। एएचटीयू प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार बुधवार को एक बालक उम्र करीब 7 वर्ष भटक कर नौगढ़ बाजार (बांसी स्टैंड) में आ गया था, जिसको बाजार के लोगों द्वारा रोने की आवाज सुनकर समझा-बुझाकर थाने पर लाया गया। बच्चे से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए समझा-बुझाकर नाम पता पूछा गया तो वह अपना नाम व पता दीपक लोधी निवासी ककरही थाना जोगिया उदयपुर होना पाया गया। बालक उपरोक्त के घर सूचना देकर उसके परिजनों को बुलाकर सुपुर्द किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें