फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिचौलियों के चक्कर में 27 साल में भी पूरी नहीं हुई चकबंदी

Mon, 12 Feb 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनहा। ग्राम पंचायत अमरौली शुमाली में 27 साल से चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। मगर, पूरी नहीं हो पाई है। किसानों को खतौनी लेने के लिए 30 किमी दूर मूड़घाट स्थित एसीओ कार्यालय जाना पड़ रहा है। आरोप है कि चकबंदी प्रक्रिया में बिचौलियों के कारण काश्तकारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अनूप पांडेय ने चकबंदी आयुक्त को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि जब तक चकबंदी प्रक्रिया में बिचौलिए सक्रिय रहेंगे तब तक यह पूरी नहीं हो पाएगी। अधिकारी काश्तकारों को नियमों में उलझाए हुए हैं। उन्होंने कहा है कि यदि इस पर समय रहते हुए कार्रवाई नहीं की जाती है तो परिणाम देवरिया जिले जैसे हो सकते हैं।
चकबंदी अधिकारी प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष ढंग से चल रही है। बिचौलिए के दबाव में किसी काश्तकार का हित प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। यदि कोई समस्या आए तो काश्तकार सीधे उच्चाधिकारियों से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें