सिद्धार्थनगर। गोरखपुर जोन की 73वी अंतर जनपदीय पुलिस हॉकी महिला, पुरुष प्रतियोगिता के अन्तर्गत दूसरे दिन बृहस्पतिवार को दोनों सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया।
इसमें पुरुष वर्ग में सिद्धार्थनगर ने बहराइच को व बस्ती ने देवरिया को हराकर फाइनल में जगह बना ली। इससे शुक्रवार को सिद्धार्थनगर व बस्ती के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वहीं महिला वर्ग में बस्ती व देवरिया के खिलाड़ी फाइनल मुकाबला में आमने सामने होंगी। बृहस्पतिवार को पहला मैच महिला वर्ग बस्ती व कुशीनगर के बीच खेला गया। इसमें बस्ती 1-0 से विजेता रही। बस्ती से खुशबू ने एक गोल किया। दूसरा मैच महिला वर्ग प्रथम सेमीफाइनल देवरिया व बहराइच के बीच खेला गया। इसमें देवरिया 3-0 से विजेता रही। देवरिया से कविता चतुर्वेदी ने दो व प्रिया यादव ने एक गोल किया। तीसरा मैच महिला वर्ग का द्वितीय सेमीफाइनल गोंडा व बस्ती के बीच खेला गया। इसमें बस्ती 1-0 से विजेता रही। बस्ती से अंकिता मल्ल ने एक गोल किया।
प्रतियोगिता का चौथा मैच पुरुष वर्ग क्वार्टर फाइनल देवरिया व कुशीनगर के बीच खेला गया। इसमें देवरिया 3-0 से विजेता रही। देवरिया से रामू प्रसाद ने दो व कामरान अली ने एक गोल किया। पांचवां मैच पुरुष वर्ग क्वार्टर फाइनल बहराइच व महराजगंज के बीच खेला गया। इसमें बहराइच 1-0 से विजेता रही। बहराइच से रितेश गुप्ता ने एक गोल किया। छठवां मैच पुरुष वर्ग प्रथम सेमीफाइनल सिद्धार्थनगर व बहराइच के मध्य खेला गया।