फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बसंतपुर ने बढ़नी को सात विकेट से हराकर अगले दौर में किया प्रवेश

विज्ञापन
बढ़नी ब्लाक के बरगदवा में  क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन करते विधायक विनय वर्मा। स्रोत विज्ञ​प
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक के बरगदवा में रविवार से सद्भावना कप कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में बसंतपुर व बढ़नी की टीम के बीच खेला गया। इसमें बसंतपुर की खिलाड़ियों ने बढ़नी की टीम को सात विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा ने किया।
विज्ञापन

बसंतपुर की टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 10-10 ओवरों के उद्घाटन मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बढ़नी की टीम 10 वें ओवर में 45 रन बनाकर आलआउट हो गई। जवाब में बसंतपुर की टीम ने पांचवें ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 46 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। बसंतपुर के मंजूर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके पहले शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने मैच का उद्घाटन करने के बाद कहा कि अगर सुविधाएं मिलें तो ग्रामीण क्षेत्रों से भी अच्छे-अच्छे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसलिए उन्होंने पांच करोड़ की लागत से मधवापुर में खेल स्टेडियम को स्वीकृत करवाया है। उसका निर्माण भी हो रहा है। इस दौरान हरिराम निषाद, विजय दत्त पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें