फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बांसी रोडवेज बना मॉडल... अब धूप-बारिश से राहत

Tue, 31 Mar 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- यात्रियों के लिए बैठने और छाजन की बेहतर व्यवस्था, पहले सड़क पर खड़े होकर करना पड़ता था बस का इंतजार
विज्ञापन


- लखनऊ, दिल्ली समेत कई शहरों के लिए प्रमुख आवागमन केंद्र, अब सफाई और सुविधाओं से बदली रोडवेज की तस्वीर

बांसी। परिवहन निगम बस अड्डा का नवनिर्माण हो जाने से यात्रियों को काफी राहत मिल रहा है। अब यात्रियों को धूप से बचने में आसानी तो होगी ही बरसात में भीगना नहीं पड़ेगा। बांसी रोडवेज स्टेशन को अपडेट करते हुए मॉडल स्टेशन की तरह से विकसित कर दिया गया है। अब यहां आने वाले यात्रियों को गंदगी का सामना नहीं करना पड़ेगा और न ही धूप और बारिश में सड़क पर खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ेगा।
परिवहन निगम की ओर से बांसी में भी बस अड्डा बना गया था। लेकिन, यहां पर बस के खड़ी होने के अलावा किसी प्रकार की सुविधा नहीं थी। परिसर में जहां गंदगी का अंबार लगा रहा था। वहीं, यात्रियों के बैठने और सिर छिपाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। यात्रियों को गर्मी में धूप की तपिश झेलना पड़ता था और बरसात में भीगना पड़ता था। साथ ही बरसात के मौसम में पूरे परिसर में जलभराव हो जाता था, जिससे आवागमन में भी दिक्कत होती थी। विवश होकर लोगों को धूप और बारिश में खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ा था। ऐसे में अधिकांश यात्री रोडवेज की बस के बजाय निजी बसों का सहारा लेते थे। इसमें अधिक किराया के साथ-साथ यात्रा में सुरक्षा की भी गारंटी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की ओर से रोडवेज स्टेशन को अपडेट करते हुए मॉडल स्टेशन की तर्ज पर विकसित करने के लिए चयन किया। इसमें यात्रियों के बैठने की बेहतर सुविधा के साथ ही छाजन आदि की व्यवस्था आदि के लिए एक वर्ष पूर्व इस बस अड्डा के नवनिर्माण के लिए धन स्वीकृत होने और टेंडर हो जाने के बाद यहां के लोग काफी खुश हुए। इसके बाद परिसर का उच्चीकरण कर नए भवन का निर्माण किया गया। भवन सहित सारी काम हो गया और अब यहां पर आने वाले यात्रियों को बस के लिए इंतजार करने में जहां खुले आसमान में धूप का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहींं, बैठने की बेहतर सुविधा है। नया बस अड्डा बन जाने से यहां के लोग काफी खुश हैं। नगर के गुड्डू गुप्ता, तनवीर, राधे आदि का कहना है कि नया बस अड्डा भवन बन जाने और यहां यात्री सुविधा मुहैया होने से यात्रियों को राहत मिल रही है।
इस संबंध में एआरएम सिद्धार्थनगर वीके गंगवार ने बताया कि बांसी का बस स्टेशन बन गया है। अब यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें