बांसी में रविवार को मार्च करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डीजीपी के निर्देश के अनुपालन में बांसी सर्किल पुलिस ने रविवार को रुट मार्च पास्ट किया। रुट मार्च के दौरान रोड पर अवैध कब्जा करने वालो को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया।
बांसी नगर में कोतवाली पुलिस ने सीओ देवीदयाल के नेतृत्व में रुट मार्च किया।
कोतवाली से निकल मंगल बाजार, आफिसर्स कालोनी होते हुए रोडवेज तक पहुंचे। रोड पर अतिक्रमण करने वालों को पटरी खाली करने के लिए समय सीमा निर्धारित किया। चेतावनी दिया कि अगर प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी तो निर्धारित धनराशि का भुगतान भी करना होगा।
इस दौरान कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह समेत एसआई व जवान मौजूद रहे। इसी क्रम में गोल्हौरा थाना पुलिस ने भी थानाध्यक्ष रवि कुमार राय के नेतृत्व में रुट मार्च निकाला। पुलिस जवानों ने क्षेत्र में भ्रमण किया।