फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चार दिन बंद रहेंगे बैंक, एटीएम-यूपीआई पर निर्भर रहेगा बाजार

Sun, 01 Mar 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। होली त्योहार को लेकर रविवार से बुधवार तक लगातार चार दिन अवकाश के चलते शनिवार को बैंक शाखाओं में लेनदेन के लिए भीड़ रही। अगले चार दिनों तक बैंक बंद होने के कारण बाजार डिजिटल लेनदेन और एटीएम पर निर्भर रहेगा। इसके चलते शहर के एसबीआई, पीएनबी, सेंट्रल आदि बैंक शाखाओं में लेनदेन के लिए ग्राहकों की भीड़ देखी गई। शहर के उसका मार्ग पर स्थित केनरा बैंक में अन्य दिनों की अपेक्षा ग्राहकों की आवक ज्यादा नजर आई।
विज्ञापन

केनरा बैंक शाखा प्रबंधक सुनील रावत ने बताया कि शाखा में लेनदेन सामान्य रही। वहीं, शाम होने के बाद लोग एटीएम से जमा व निकासी करते देखे गए। हालांकि कुछ जगहों पर खराब पड़े एटीएम मरम्मत कार्य के चलते बंद भी नजर आए।
होली को लेकर अवकाश का निर्णय पहले से था, जिसमें दो मार्च को होलिका दहन का अवकाश घोषित था और तीन मार्च को बैंक खोला गया था। इसके बाद चार मार्च को फिर होली की छुट्टी थी। शुक्रवार को शासन स्तर से तीन मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। अगले चार दिनों तक लगातार छुट्टी होने के कारण माह के चौथे शनिवार को बैंकों में होने वली बंदी रद्द कर दी गई थी। इससे शनिवार बैंक खुले रहे और लोगों ने अगले चार दिनों के जरूरी कामों के लिए सुविधानुसार लेनदेन किया। बैंक से निकासी कर रहे ठेकेदार डब्लू शुक्ल ने बताया कि साइड पर कार्य कर रहे मजदूरों को होली त्योहार से पहले भुगतान करना है, वह डिजिटल भुगतान नहीं चाहते, इसलिए आज ही नकदी की निकासी की है, जिससे अगले चार दिनों तक किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें