इटवा। इटवा तहसील के नकथर देवरिया गांव में खलिहान की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को तहसील प्रशासन ने शनिवार को भारी पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से हटवा दिया। इससे अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के नकथर देवरिया में एक गाटा जो खलिहान की भूमि पर गांव के कुछ लोग ईंट रखकर कब्जा कर रखा था। हल्का लेखपाल और राजस्व निरीक्षक के चेतावनी दिए जाने के बावजूद अवैध कब्जाधारक कब्जा नहीं हटा रहे थे, जिसके चलते तहसीलदार इटवा अजय कुमार मौर्य की अगुवाई में गांव में पहुंची टीम ने भारी पुलिस बल के बीच जेसीबी मशीन से कब्जा हटवा दिया।