फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में काम नहीं होने से कारोबार प्रभावित

Wed, 01 Mar 2017 12:18 AM IST
सिद्धार्थनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कई मांगों के समाधान को लेकर मंगलवार को जिले के सभी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने बैंकों के सामने धरना दिया। 138 शाखाओं में कामकाज नहीं किया गया। करीब 10 करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित हुआ। व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हुआ। 
विज्ञापन

लीड बैंक अधिकारी कल्पनाथ ने बताया कि जिले में सरकारी, अर्ध सरकारी और निजी बैंकों के कुल 138 शाखाएं स्थापित हैं। सभी बैंकों के कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप काम से विरत रखा। जिले के सभी बैंकों में औसत 6 करोड़ रुपये का लेनदेन किया जाता है। एसबीआई मुख्य शाखा के सामने धरने पर बैठे बैंक कर्मचारियों ने कहा कि सरकार से पूर्व में पेंशन स्कीम लागू करने, मृतक आश्रितों की भर्ती, कंप्यूटर ग्रेजुएटी, दूसरे बैंक में बैंकों के विलय, रिक्त कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर मांगों पर वार्ता किया गया था, लेकिन अभी तक मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया। धरने में नितिन, सचिन, एचसी जायसवाल, महेंद्र प्रताप, मुकेश, ओमप्रकाश, रूपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें