फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को राहत देने में विफल हो रहे बैंक

Tue, 29 Nov 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बैंक पर लाइन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बड़े नोटों के बंद हो जाने का असर अभी भी दिख रहा है। लोग सुबह से ही बैंकों व एटीएम पर लाइन में खड़े हो जाते हैं। मंगलवार को भी शहर में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। दिन में करीब एक बजे केवल एसबीआई का ही एटीएम खुला रहा। बाकी सभी बैंकों के एटीएम बंद रहे।
विज्ञापन

एसबीआई एटीएम पर सुबह से ही लंबी कतार लगी रही। मंगलवार को उसका, बर्डपुर, लोटन, बृजमनगंज, अलीगढ़वा आदि जगहों से भी लोग रुपये निकालने के लिए नौगढ़ एसबीआई के एटीएम पर पहुंचे। घंटों लाइन में खड़े लोग अपनी पारी का इंतजार कर रहे थे। पोस्ट ऑफिस पर कैश न होने से ज्यादा भीड़ नहीं रही।
कुछ लोग अकाउंट में पैसा जमा करने के लिए आए थे। एचडीएफसी बैंक पर रुपये न होने से एटीएम बंद रहा। फिर भी कुछ लोग ब्रांच मैनेजर के आश्वासन पर पैसे का इंतजार कर रहे थे। 
विज्ञापन


2000 का नोट भी लोगों के लिए बना मुसीबत 
सिद्धार्थनगर। एटीएम ने निकल रहे 2000 के नोट भी लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। 100 रुपये के सामान के लिए जब लोग दुकान पर 2000 का नोट लेकर जाते हैं, तो फुटकर पैसा मिलने का इंतजार करना पड़ता है या फिर दुकानदार फुटकर के अभाव में वापस लौटा देता है। ऐसे में दो हजार का नोट भी लोगों के लिए मुसीबत बन चुका है। मंगलवार को सनई स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति ने 150 रुपये का पेट्रोल डलवाया। उन्होंने जब वहां दो हजार का नोट थमाया तो वह उनके लिए मुसीबत बन गया। सेल्समैन ने कहा कि फुटकर होने के बाद ही पैसा वापस कर पाएंगे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें