फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कबड्डी में बैदौला, वालीबॉल में बसडिलिया अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल विभाग की तरफ से आयोजित खंड स्तरीय सब जूनियर, जूनियर, सीनियर ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को डुमरियागंज स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में किया गया। इसमें बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ियों ने खेलकूद का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता में कबड्डी पुरुष सीनियर वर्ग में बैदौला को प्रथम स्थान, हल्लौर को द्वितीय स्थान, वॉलीबॉल में पुरुष वर्ग सीनियर में बसडिलिया को प्रथम स्थान व हल्लौर को दूसरा स्थान मिला। इसके अलावा 800 मीटर दौड़ पुरुष सीनियर वर्ग में मोनू को प्रथम, प्रमोद को द्वितीय व बिलाल को तृतीय स्थान मिला। इसी प्रकार चक्र फेंक महिला वर्ग जूनियर में अंकिता को प्रथम, इशा द्वितीय, बमीनाक्षी को तृतीय स्थान मिला।
कबड्डी महिला वर्ग में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज डुमरियागंज को प्रथम स्थान, कंपोजिट विद्यालय बैदौलागढ़ को द्वितीय स्थान, वॉलीबाॅल महिला वर्ग में कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय डुमरियागंज को प्रथम, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज डुमरियागंज को द्वितीय स्थान मिला। अन्य खेल प्रतियोगिताओं में 800 मीटर दौड़ महिला जूनियर वर्ग में काजल को प्रथम, चंद्रावती को द्वितीय, अर्पिता को तृतीय स्थान मिला। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एसडीएम डुमरियागंज डॉ. संजीव दीक्षित व विशिष्ट अतिथि के रूप में ईओ डुमरियागंज महेश प्रताप श्रीवास्तव ने विजेयता प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रशस्तिपत्र व पदक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाएं की कोई कमी नहीं हैं, जरूरत है तो उन्हें अवसर देने और आगे बढ़ाने की। खेलकूद से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें