फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मरवटिया बाजार में बहू-बेटी सम्मेलन और साइबर जागरूकता चौपाल आयोजित

Fri, 15 May 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेसरहा। मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना खेसरहा की मिशन शक्ति टीम ने बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के ग्राम मरवटिया बाजार में बहू-बेटी सम्मेलन और साइबर जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर ठगी तथा उससे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेंदु सिंह और थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिशन शक्ति टीम ने उन महिलाओं और बालिकाओं तक पहुंचने का प्रयास किया, जो सामान्य तौर पर थाने तक नहीं पहुंच पाती हैं।
चौपाल के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस और प्रशासन से सहायता लेने के बारे में जागरूक किया गया। टीम ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सभी थानों पर मिशन शक्ति केंद्र और साइबर सेल स्थापित किए गए हैं, जहां महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली गई, हालांकि किसी ने कोई शिकायत नहीं बताई। इस दौरान मिशन शक्ति 5.0 अभियान के स्टीकर भी सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए गए।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता ली जा सकती है। इनमें 1090 वुमन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 101 अग्निशमन सेवा, 14567 एल्डर हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन शामिल हैं।
इसके अलावा महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग और नए कानूनों के संबंध में भी जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें