भवानीगंज । डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम चौरा बनगवा में जल जीवन मिशन योजनांतर्गत नवनिर्मित पानी टंकी का लोकार्पण सीडीओ बलराम सिंह, बढ़नी चाफा चेयरमैन धर्मराज वर्मा, एक्सईएन संजय जायसवाल व प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के मौजूदगी में किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीडीओ बलराम सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ग्रामीणों की हर जरूरतों को पूरा करने के लिए कृत संकल्पित हैं। अब चौरा बनगवां में पानी टंकी का निर्माण कार्य पूरा होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। जल निगम एक्सईएन संजय जायसवाल ने बताया कि दो करोड़ 18 लाख की लागत से टंकी का निर्माण और पाइपलाइन गांव में बिछाई गई है। इस दौरान एई उमेश चौधरी, सांसद प्रतिनिधि राजू पाल, मधुसूदन अग्रहरि, हरिशंकर सिंह, रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।