फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बड़हरा गांव का मार्ग जर्जर, हादसे का खतरा

Tue, 17 Feb 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

भारतभारी। डुमरियागंज नगर पंचायत से सटे ग्राम बड़हरा को जोड़ने वाला मार्ग जर्जर स्थिति में है। यह मार्ग बड़हरा गांव के ग्रामीणों के लिए बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता है। वर्षों से यह मार्ग उपेक्षा का शिकार रहा है, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है।
ग्रामीण भोला, राजाराम, अनिल और बाबूलाल ने बताया कि हर वर्ष बरसात के मौसम में बाढ़ आने पर यह मार्ग जगह-जगह से कटने लगता है। इससे गांव का संपर्क लगभग पूरी तरह टूट जाता है, जिससे मरीजों को अस्पताल ले जाने और बच्चों को स्कूल भेजने में कठिनाई होती है। प्रशासन अस्थायी उपाय करता है, लेकिन पानी उतरते ही समस्या भुला दी जाती है।
विज्ञापन

वर्तमान में, बाढ़ न होने के बावजूद मार्ग की स्थिति खतरनाक बनी हुई है। सड़क किनारे कटान, धंसती मिट्टी और संकरा रास्ता किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकता है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ-साथ पैदल चलने वालों के लिए भी यह मार्ग सुरक्षित नहीं रहा।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। ग्रामवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की कि डुमरियागंज नगर पंचायत से जुड़े इस महत्वपूर्ण मार्ग की तुरंत मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें