फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 22 फरवरी से सोशल मीडिया के माध्यम से विरोध जताएंगे शिक्षक

Tue, 17 Feb 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटवा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधे रमण त्रिपाठी ने सोमवार को बीआरसी खुनियांव के सभागार में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ और संघर्ष मोर्चा के सभी पदाधिकारियों की बैठक हुई।
इसे संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक चरणबद्ध आंदोलन के लिए तैयार रहें। 22 फरवरी को अपराह्न 2 से 4 बजे तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त बेसिक शिक्षा परिषद के सभी शिक्षकों को नौकरी में बने रहने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है। शिक्षकों द्वारा केंद्र से टीईटी अनिवार्यता से छूट की मांग करने के बावजूद इसे नहीं माना गया।
विज्ञापन

22 फरवरी को अपराह्न 2 से 4 बजे तक एक्स पर पोस्ट करने, 23 से 25 फरवरी को अपने विद्यालयों में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन, 26 फरवरी को जिला मुख्यालय सिद्धार्थनगर में प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मार्च के तीसरे सप्ताह दिल्ली के रामलीला मैदान में देश भर के शिक्षकों की ओर से प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें