सिद्धार्थनगर। फसल अवशेष जलाने से होने वाले दुष्परिणामों से किसानों को जागरूक करने वाले वाहनों को डीएम डॉ. राजागणपति आर. ने मंगलवार को झंडी दिखाकर रवाना किया।
फसल अवशेष प्रबंधन कार्यक्रम के तहत यह वाहन फसल अवशेष न जलाने से भूमि में होने वाले लाभों से किसानों को जागरूक करेंगे। जो प्रत्येक विकास खंडों के ग्राम पंचायतों, सार्वजनिक स्थलों पर प्रचार-प्रसार करेंगे।
डीएम ने कहा कि प्रचार वाहन फसल अवशेष न जलाए जाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। फसल अवशेष जलाते हुए पकड़े जाने पर राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण अधिनियम के तहत खेत में फसल अवशेष को जलाना एक दंडनीय अपराध है। इसमें पर्यावरण क्षतिपूर्ति के लिए अर्थदंड का भी प्रावधान किया गया है।
इस दौरान उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी मु. मुजम्मिल उपस्थित रहे। संवाद