भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा में मंगलवार को अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई। अधीक्षक ने एएनएम को अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए निर्देशित किया।
साथ ही दस्तक अभियान को सफल बनाने, महिला सशक्तीकरण से जुड़े मिशन शक्ति अभियान और मरीजों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य सुविधा आभा आईडी बनाने पर जोर दिया गया।
इसके अलावा, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के उपायों पर गंभीरता से विचार-विमर्श हुआ और उन उदासीन परिवारों के टीकाकरण पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया गया जो टीकाकरण से वंचित हैं। डॉ. विकास चौधरी ने सभी एएनएम को निर्देश दिया कि वे लक्ष्य को समय पर पूरा करें और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करें।