फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर रकम निकालने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

बैदौला-औसानपुर कर्बला के पास से पुलिस ने पकड़ा
आरोपी के पास से तमंचा और नकदी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। एटीएम कार्ड जालसाज को डुमरियागंज पुलिस ने मंगलवार सुबह बैदौला-औसानपुर मार्ग पर स्थित कर्बला के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा, नकदी, मोबाइल और पांच डेबिट कार्ड भी बरामद हुए।
विज्ञापन

एसओ डुमरियागंज केडी सिंह के मुताबिक छह नवंबर को सलाहुद्दीन निवासी लोहरौली का एटीएम कार्ड बदलकर रकम निकाल लिया गया था। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। मामले की जांच एसआई रिंकू तिवारी कर रहे थे। इसी बीच मंगलवार सुबह सूचना मिली कि बैदौला-औसानपुर मार्ग पर कर्बला के पास एक एटीएम जालसाज खड़ा है। पुलिस ने उसको पकड़कर पूछताछ की। व्यक्ति ने अपना परिचय अशोक वर्मा निवासी पिकौरा रामपुर थाना मोतीगंज जनपद गोंडा बताया। उसने लोगों के एटीएम बदल कर उनके खाते से धन निकालने की बात कुबूल की। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा, 25 हजार रुपये, एक मोबाइल और अलग-अलग बैंकों के पांच एटीएम कार्ड बरामद हुए। उसे जेल भेज दिया गया। उसका एक साथ अभी फरार है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें