फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संगोष्ठी में समस्याएं दूर करने का दिया आश्वासन

विज्ञापन
ब्लॉक संसाधन केंद्र बर्डपुर में छात्राओं को समानित करते मुख्य अतिथि। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बर्डपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर नोडल अध्यापक, ग्राम प्रधान, निकाय सदस्यों के एकदिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि अगर किसी शिक्षक को विद्यालय की अवस्थापना से संबंधित कोई भी समस्या हो तो निःसंकोच हमसे मिल सकते हैं, उनकी समस्या को यथासंभव दूर करने का प्रयास किया जायेगा।
विज्ञापन

एआरपी संघ के जिलाध्यक्ष हरिमोहन सिंह ने डीबीटी एवं ऑपरेशन कायाकल्प के बारे में विस्तार से सभी को बताया। एआरपी संघशील ने निपुण भारत मिशन के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बारे में सभी को बताया। मंच का सफल संचालन जिला स्काउट मास्टर महेश कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रधान विजय कुमार, प्रदीप कुमार, सभासद राजकुमार चौधरी, शिक्षकगण बलवंत चौधरी, महिउद्दीन, बुद्धिराम व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें