डुमरियागंज। ओटीएस के तहत सरचार्ज, छूट का लाभ लेने के लिए दूसरे दिन सोमवार को डुमरियागंज डिवीजन क्षेत्र में 252 लोगो ने पंजीकरण कराया तथा 25 लाख रुपये की बकाया बिल जमा किया।
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र में 11 स्थानों पर शिविर आयोजित किया गया। सुबह से ही उपभोक्ताओं का जमावड़ा होने लगा। तहसील क्षेत्र के विद्युत उप खंड कार्यालय बैदोलागढ़, डिवीजन कार्यालय, इटवा, तिलगडिया, मोतीगंज, खानतारा, तरहर में ओटीएस को लेकर पंजीकरण शिविर लगाया गया। इसके साथ ही जनसेवा केंद्रों पर भी लोगों ने ओटीएस का लाभ लेने के लिए अपना पंजीकरण कराया।
इस दौरान अधिशासी अभियंता संतोष कुमार त्रिपाठी, एसडीओ ग्रामीण क्षेत्र बब्लू कुमार चौधरी, एसडीओ इटवा सुनील कुमार, अवर अभियंता मोहम्मद आरिफ खान आदि मौजूद रहे। संवाद