फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आशाओं ने धरना देकर मानदेय के लिए उठाया आवाज

Wed, 15 Oct 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ सीएचसी परिसर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करती हुई आशा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
शोहरतगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ परिसर में बुधवार को मानदेय की मांग को लेकर आशा बहू, आशा संगिनी ने धरना दिया। आशा कार्यकर्ताओं ने एकजुटता से मानदेय भुगतान की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीन माह का मानदेय भुगतान न होने के कारण आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो गई है। बच्चों की फीस व अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया गया है।
दिवाली पर भी मानदेय का ना मिलना काफी चिंताजनक है। अस्पताल परिसर में धरना देते हुए आशा बहू आशा संगिनी ने नारेबाजी करते हुए मानदेय भुगतान की मांग की। कर्मचारी यूनियन के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ने समर्थन देते हुए धरना स्थल पर कहा कि अल्प मानदेय पाने वाली आशा बहू, संगिनी को दीपावली पर भी मानदेय न मिलना काफी निंदनीय है।
विज्ञापन

कहा कि उच्च अधिकारियों द्वारा मानदेय भुगतान के बारे में कोई ठोस जवाब ना दिया जाना काफी चिंता जनक है। मजबूर होकर मानदेय के लिए आज आशाओं को धरना देना पड़ रहा है। आशा बहू, संगिनी दिन-रात अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं मेहनत से देने का काम कर रही हैं। समय से मानदेय न मिलना काफी चिंताजनक बात है।
धरना दे रही आशा बहू, आशा संगिनी ने कहा कि मानदेय मांग व अन्य समस्याओं की लेकर गुरुवार से सीएमओ कार्यालय पर हम सभी मजबूर होकर धरना देंगें।

इस दौरान इंद्रावती चौधरी, छाया तिवारी, संगीता यादव, मुन्ना देवी, मायावती, सुमन, विमलावती, शारदा, कमलावती, आशिया, मंजू त्रिपाठी, प्रमिला, फूलमती, सविता, रीना, शांति, किरन, वंदना, माया, उषा, सोनमती, भाग्यश्री, राजमती, सुमन, सुनीता, रेखा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें