फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आशा कार्यकर्ताओं का धरना जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। आशा कार्यकर्ता एसोसिएशन का आंदोलन तेज हो गया है। बकाया भुगतान और अन्य मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सदर सीएचसी पर ब्लॉक अध्यक्ष विमला देवी के नेतृत्व में दर्जनों आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सभी ने एकजुट होकर चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तीव्र किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष विमला देवी ने बताया कि आशा कार्यकर्ता एवं आशा संगिनी बड़ी संख्या में आभा कार्ड और सी बैंक फॉर्म भर चुकी हैं, लेकिन उनका भुगतान महीनों से अटका पड़ा है। इसके अलावा, पिछली मदों का बकाया, निश्चित मानदेय सुनिश्चित करने और राज्य कर्मचारी का दर्जा प्राप्त करने की मांग भी प्रमुख है। इस दौरान सुमन, आरती, रिंकला, सौरून निशा, कालंदी, मीरा, रीता, सोमारी, विंध्यवासिनी, राधिका, गायत्री, प्रियंका, सिरजावती, अनीता, सुनीता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें