फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आशा बोली, बिना रुपये लिए नहीं कराया जाता प्रसव... विधायक ने कहा-बख्शे नहीं जाएंगें

Wed, 20 Nov 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ सीएससी पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक विनय वर्मा व सीएमओ से शिकायत करती आशा कार्य
विज्ञापन
शोहरतगढ़। सीएचसी शोहरतढ़ में मंगलवार को आयोजित आशा कार्यकर्ताओं के उपहार वितरण समारोह में समस्या पूछने पर एक आशा कार्यकर्ता ने गंभीर आरोप लगाए। कहा कि, अस्पताल के लेबर रूम में बिना रुपये दिए प्रसव नहीं कराई जा रहा है।
विज्ञापन

इस पर विधायक विनय वर्मा ने नाराजगी जताई और कहा कि ऐसा करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने इस मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से शिकायत करके कार्रवाई कराने का भरोसा दिया।
सीएचसी शोहरतगढ़ परिसर में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक विनय वर्मा, सीएमओ डॉ. रजत चौरसिया व अन्य अधिकारियों के संबोधन के बाद विधायक ने समस्याएं पूछीं तो आशा कार्यकर्ता संघ की ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रावती चौधरी ने कहा कि सीएचसी के लेबर रूम में बाहर की दवा लिखी जा रही है और दवा की सील तोड़ दी जाती है ताकि तीमारदार उसे वापस न कर सकें।
विज्ञापन

प्रसव के बाद बिना पैसा लिए, जच्चा बच्चा को डिस्चार्ज नहीं किया जा रहा है। दो दिन पहले एक प्रसूता ने एक बच्ची को जन्म दिया था। उसके परिजन से पैसा लेने के बाद ही डिस्चार्ज किया गया।
इसके बाद विधायक विनय वर्मा ने सीएमओ एवं अन्य अधिकारियों को जांच कराने की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वसूली होती है तो आशा बहनें उनसे शिकायत करें।
कार्यक्रम का संचालन रामदास मौर्य ने किया। इस दौरान विधायक विनय वर्मा ने अपनी पत्नी बबिता वर्मा के साथ आशा कार्यकर्ताओं में उपहार बांटे। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक सौरभ चतुर्वेदी, हरीश वर्मा, सुरेन्द्र पाल, रत्नेश सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें